New Delhi: AIIMS Delhi ने नॉन-फैकल्टी ग्रुप B और C पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 25 और 26 अगस्त को किया जाएगा. यह भर्ती टेक्नीशियन, असिस्टेंट, क्लर्क, लैब अटेंडेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, असिस्टेंट इंजीनियर लाइनमैन, ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-।।।, फार्मासिस्ट आदि जैसे पदों पर होगी.
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पद के अनुसार 10वीं, 12वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं, पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री, एमएससी, ग्रेजुएशन, एमबीए, पीजी डिग्री, डिप्लोमा और वर्क एक्सपीरियंस भी मांगे जा रहे हैं.
इस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 35 साल तय की गई है. वहीं, एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के कैंडिडेट को अधिकतम उम्र सीमा 10 साल की छूट मिलेगी.
फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3000 रुपए देने होंगे. वहीं, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को फॉर्म भरने में 2400 रुपए देने होंगे.
आवेदन की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट alimsexams.ac.in पर जाएं. होम पेज पर रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करके ‘Common Recruitment Examination (CRE ) ‘ नोटिफिकेशन पर क्लिक करें. मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें, आगे काम आने वाला है.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया के तहत पहले रिटन एग्जाम होगा उसमें पास होने के बाद स्किल टेस्ट होगा और फिर फाइनल लिस्ट जारी होगी. दिल्ली एम्स में ग्रुप B और C पदों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
NHPC में अप्रेंटिस के 361 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन
तमिलनाडु में शिक्षक भर्ती के लिए वैकेंसी, घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
IGI एविएशन सर्विसेज में वैकेंसी, 30 साल तक के युवाओं के लिए सुनहरा मौका





