राजस्थान स्कूल लेक्चरर की भर्ती, 3225 पदों पर वैकेंसी, यहां चेक करें सारे डिटेल्स

By: Hemlata Karn

On: Thursday, August 21, 2025 9:00 AM

Google News
Follow Us

Jaipur: राजस्थान स्कूल लेक्चरर की भर्ती. राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 3225 पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. (Rajasthan School Lecturer Recruitment 2025)

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो राजस्थान स्कूल लेक्चरर पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही देवनागरी लिपि में हिन्दी का ज्ञान भी होना चाहिए. राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना भी जरूरी है.

उम्मीदवार की उम्र सीमा

आयु सीमा की बात करें तो (Rajasthan School Lecturer Recruitment 2025) राजस्थान स्कूल लेक्चरर पद के लिए न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय किए गए हैं. उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जा सकती है.

फॉर्म भरने में खर्च होंगे इतने रुपए

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य / ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को आवेदन करने के लिए 600 रुपए देने होंगे, वहीं, ओबीसी (एनसीएल) / ईडब्ल्यूएस, एससी / एसटी / दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने में 400 रुपए खर्च होंगे.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- राजस्थान स्कूल लेक्चरर पद के लिए आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें. ‘New Registration’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. अब अपने रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें. फॉर्म भरकर, फीस पे करें और सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें.

चयन प्रक्रिया

राजस्थान स्कूल लेक्चरर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, पीईटी और पीएसटी टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2025 है. 

यहां भी है वैकेंसी-

मुंबई सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस की भर्ती, 10वीं पास आईटीआई की डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन

UP SI Recruitment 2025: 4543 पदों पर होगी बहाली, ग्रेजुएट कैंडिटेड कर सकते हैं आवेदन

LIC Assistant Engineer Recruitment 2025: 81 पदों पर निकली वैकेंसी, फॉर्म भरने से पहले चेक करें डिटेल्स

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment