जनता प्रथम, विश्वास निर्माण: डीएम आनंद शर्मा ने टॉप-10 योजनाओं की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

By: Jan Manas

On: Tuesday, June 9, 2026 11:00 PM

Google News
Follow Us

Madhubani: जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार देर शाम समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में विद्युत आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) तथा लघु जल संसाधन विभाग की ‘टॉप-10’ प्राथमिक योजनाओं की प्रगति का गहन आकलन किया गया।

बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि लोकहित से जुड़ी बुनियादी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने “Putting People First, Building Trust” यानी “जनता प्रथम, विश्वास निर्माण” के लक्ष्य को दोहराते हुए सभी अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

लघु जल संसाधन विभाग की समीक्षा में विभिन्न चेक डैम योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। बिस्फी प्रखंड का ईटहर चेक डैम 80 प्रतिशत कार्य प्रगति के साथ सबसे आगे है। वहीं, कुछ पिछड़ी योजनाओं को मानसून से पहले पूरा करने का निर्देश दिया गया।

पीएचईडी की समीक्षा के दौरान ‘हर घर नल का जल’ योजना और चापाकल मरम्मत कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई। जिले के अधिकांश पंचायतों में जलापूर्ति सुचारू रखने तथा छूटे हुए टोलों में नई नल-जल योजनाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया। डीएम ने जलस्तर घटने वाले क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति की तैयारी रखने का भी निर्देश दिया।

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की समीक्षा में मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत पोल, लाइन विस्तार और कृषि कनेक्शन की प्रगति का आकलन किया गया। डीएम ने खरीफ मौसम से पहले सभी लंबित कार्य पूरे कर किसानों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में सभी विभागों को पारदर्शिता बढ़ाने, योजनाओं की जियो-टैगिंग कराने तथा नियमित प्रगति रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment