IGI एविएशन सर्विसेज में वैकेंसी, 30 साल तक के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

By: Hemlata Karn

On: Tuesday, July 22, 2025 9:56 AM

Google News
Follow Us

Patna: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज ने 1446 पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं से लेकर 12वीं पास तक अप्लाई कर सकते हैं. 30 साल तक के कैंडिडेट इसमें अपना भाग्य आजमा सकते हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए. वहीं, लोडर्स के पद पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट को 10वीं पास होना चाहिए.

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क

आयु सीमा की बात करें 18 साल से लेकर 30 साल के बीच निर्धारित की गई है. आवेदन शुल्क की बात करें एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ पद के अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के लिए 350 रुपए तय किए गए हैं. वहीं, लोडर्स के पद के लिए अप्लाई करने वालों को फॉर्म भरने के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे.

फॉर्म भरने की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर जाएं. होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें. IGI Aviation Service Recruitment 2024 पर क्लिक करें. अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें. जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें. आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर दें. आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें.

उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. उसमें सफल अभ्यर्थियों के मेरिट लिस्ट बनेगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2025 है.

यहां भी है वैकेंसी-

तमिलनाडु में शिक्षक भर्ती के लिए वैकेंसी, घर बैठे कर सकते हैं आवेदन

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल में ग्रेड 4 में भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

भारतीय रेलवे में बनारस लोकोमोटिव वर्क्स की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment