Madhubani: श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के जिला नियोजनालय, मधुबनी द्वारा जिले के बेरोजगार एवं इच्छुक युवाओं के लिए दिनांक 24 नवंबर 2025 तथा 27 नवंबर 2025 को जिला परिषद कैम्पस, मधुबनी में एक दिवसीय नियोजन (जॉब) कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इस जॉब कैम्प का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.
पहले कैंप (24.11.2025) में Shivashakti Agritec Ltd. द्वारा Sales Executive पद के लिए 25 रिक्तियों के विरुद्ध साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा. इस पद पर 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी. अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है. चयनित युवाओं को ₹10,000 से ₹14,000 प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.
वहीं दूसरे कैंप (27.11.2025) में Elite Foods Private Limited द्वारा Trainee Production एवं Trainee Packing पदों पर 150 रिक्तियों के विरुद्ध साक्षात्कार लिया जाएगा. इन पदों के लिए 10वीं तथा 12वीं पास युवक आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा 18 से 38 वर्ष निर्धारित है तथा चयनित अभ्यर्थियों को ₹16,000 से ₹18,000 वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.
कार्यालय प्रभारी मुखेश कुमार ने कहा कि इस नियोजन कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का NCS Portal (ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है. इंटरव्यू के लिए उपस्थि होते समय सभी को अपने शिक्षण प्रमाण पत्रों की फोटो स्टेट कॉपी, बायोडाटा ओर पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियोजन कैम्प भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें-
CBSE EXAM 2025: 10 टिप्स जो बदल देगी आपकी तकदीर, इसके लिए रोजाना निकालें 30 मिनट





