Patna: NHPC में अप्रेंटिस के 361 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकली है. इसमें बिना एग्जाम के कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा. नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन की ओर से ट्रेनी ऑफिसर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए भर्ती निकली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 18 से तीस साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरने में कैंडिडेट को एक भी पैसे नहीं लगेंगे.
उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो NHPC में अप्रेंटिस के में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास कॉम, बीएससी, बीटेक, बीई, एलएलबी, डिप्लोमा, आईटीआई, एमए, एमबीए, पीजीडीएम, पीजी डिप्लोमा होना चाहिए.
इस उम्र के कैंडिडेट कर सकते हैं अप्लाई
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम 30 साल है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो यह निशुल्क है. यानी कि उम्मीदवार को फॉर्म भरने में एक भी पैसे नहीं लगेंगे.
ऐसे भर सकते हैं फॉर्म
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं. होम पेज पर करियर बटन पर क्लिक करें. भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें. Click here for Online Application पर क्लिक करके फॉर्म भरें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें. इसका प्रिंट आउट निकालकर रखें. आगे यह काम आ सकता है.
कैंडिडेट के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन की बात करें तो इसके लिए कैंडिडेट एग्जाम नहीं देना पड़ेगा. NHPC में अप्रेंटिस के लिए मेरिट के आधार पर चयन होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 अगस्त 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
IGI एविएशन सर्विसेज में वैकेंसी, 30 साल तक के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
तमिलनाडु में शिक्षक भर्ती के लिए वैकेंसी, घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल में ग्रेड 4 में भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं आवेदन





