13 नं. गुमती पर ROB निर्माण के लिए रेल मंत्री से मिले विधायक, शीघ्र स्वीकृति का मिला आश्वासन

By: Jan Manas

On: Saturday, May 16, 2026 11:23 PM

Google News
Follow Us

New Delhi: मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw जी से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे गुमटी संख्या-13 पर उत्पन्न गंभीर यातायात समस्या एवं आमजन की कठिनाइयों से अवगत कराया. जन मानस ने इंटरव्यू के दौरान विधायक से इस मामले में सवाल पूछा था।

मुलाकात के दौरान विधायक ने रेलवे गुमटी संख्या-13 पर अविलंब रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण हेतु विस्तृत प्रतिनिधित्व सौंपते हुए कहा कि यह मार्ग मधुबनी क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। गुमटी बंद रहने के कारण लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं व्यवसायिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

विधायक ने माननीय मंत्री जी से आग्रह किया कि जनहित एवं क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाए।

माननीय केंद्रीय रेल मंत्री ने विषय को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए सकारात्मक पहल एवं शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विधायक ने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी तथा लोगों को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

उन्होंने इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि केंद्र सरकार बिहार एवं मिथिला क्षेत्र के आधारभूत संरचना विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment