Patna: तमिलनाडु में शिक्षक भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड, तमिलनाडु में 1996 पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.trb.tn.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
तमिलनाडु में टीचर पद के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो संबंधित क्षेत्र में 50% मार्क्स के साथ पीजी डिग्री, बीएड की डिग्री. B. P.Ed, M.P.Ed की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
आयु सीमा की बात करें तो जनरल के लिए अधिकतम आयु सीमा 53 साल और रिजर्व कैटेगरी, विधवा के लिए 58 साल निर्धारित की गई है. आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल को 600 रुपए और रिजर्व कैटेगरी, दिव्यांग को 300 रुपए देने होंगे.
उम्मीदवार घर बैठे भर सकते हैं फॉर्म
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट www.trb.tn.gov.in पर जाएं. होम पेज पर दिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें. अपनी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें. एप्लिकेशन फॉर्म भरें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
तमिलनाडु में टीचर के लिए उम्मीदवारों का चयन ओएमआर बेस्ड एग्जाम के बेसिस पर होगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 12 अगस्त 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल में ग्रेड 4 में भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
भारतीय रेलवे में बनारस लोकोमोटिव वर्क्स की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
इंडियन कोस्ट गार्ड में भर्ती, 12वीं से लेकर इंजीनियर तक को मौका
BSF कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन





