New Delhi: दिल्ली सरकार में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जेल वार्डर सहित 2,119 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं, 12वीं के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री, बैचलर डिग्री, मास्टर्स की डिग्री उम्मीदवार के पास होनी चाहिए.
इस उम्र के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा की बात करें तो जेल वार्डर, लैब टेक्नीशियन, मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के 18-27 वर्ष है. वहीं, पीजीटी शिक्षक के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है. आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के पद के लिए अप्लाई करने वालों की उम्र 18- 32 वर्ष रखी गई है. आयु में छूट नियमानुसार लागू होगी.
फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने में 100 रुपए लगेंगे. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी (बैचनार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) और पूर्व सैनिक के लिए निशुल्क है.
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं. होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें. DSSSB Recruitment Advt 6/2024 पर क्लिक करें. अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें. जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें. आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें. इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें.
चयन प्रक्रिया
जहां तक उम्मीदवारों के चयन की बात है रिटेन एग्जाम के बेसिस पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 7 अगस्त 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
AIIMS Delhi में ग्रुप B और C के लिए वैकेंसी, 31 जुलाई तक कर लें अप्लाई
NHPC में अप्रेंटिस के 361 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन
IGI एविएशन सर्विसेज में वैकेंसी, 30 साल तक के युवाओं के लिए सुनहरा मौका





