Darbhanga: नौकरी रोजगार की तलाश वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. युवाओं के लिए दरभंगा में जॉब कैंप लगाए जा रहे हैं. 25 जुलाई को इस जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. 30 पदों पर बहाली होगी, जिसमें 12500 रुपए सैलरी होगी.
श्रम विभाग की पहल
श्रम विभाग की ओर से 25 जुलाई को दरभंगा में जॉब कैंप लगाए जा रहे हैं. विभाग की ओर से युवाओं को रोजगार दिलाए जाएंगे. यह कैंप विश्वविद्यालय नियोजन सूचना और मार्गदर्शन केंद्र के माध्यम से आयोजित किए जा रहे हैं.
सुबह 11 बजे से 4 बजे तक कैंप
नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन ने 25 जुलाई को लगने वाले जॉब कैंप की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक जॉब कैंप लगेगा. यह कैंप संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय, रामनगर आईटीआई के पास में लगेगा. इस कैंप में प्राइवेट कंपनियों की ओर से 30 पदों पर बहाली की जाएगी.
भारत सरकार के पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन
बहाली के बाद अभ्यर्थियों को पूरे बिहार में कहीं भी पोस्टिंग हो सकती हैं. इसमें सैलरी 12500 होगी, इसके साथ ही अन्य कई तरह के भत्ते भी मिलेंगे. इसमें 18 साल से 35 साल तक के 10वीं पास युवा योग्य होंगे. इसमें नौकरी की चाह रखने वाले युवा भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर खुद या नियोजनालय आकर निबंधन करा सकते हैं. जॉब कैंप पूरी तरह से मुफ्त है.
यहां भी है वैकेंसी-
AIIMS Delhi में ग्रुप B और C के लिए वैकेंसी, 31 जुलाई तक कर लें अप्लाई
NHPC में अप्रेंटिस के 361 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन
IGI एविएशन सर्विसेज में वैकेंसी, 30 साल तक के युवाओं के लिए सुनहरा मौका





