Patna: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए सुनहरा मौका है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने 588 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन फॉर्म के जरिए NAPS पोर्टल पर सब्मिट करें. इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस, डिप्लोमा और नॉन टेक्निकल ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए आवेदन 10 अगस्त तक कर सकते हैं. वहीं आईटीआई अप्रेंटिस के लिए आवेदन 2 सितंबर आवेदन किया जा सकता है.
शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, डिग्री या आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड नियमों के अनुसार होगी. आवेदन शुल्क निशुल्क है. यानी कि फॉर्म भरने में एक भी पैसे नहीं लगेंगे.
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें. जरूरी डिटेल्स के साथ फॉर्म भरें. NAPS पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल कंप्लीट करें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें. आगे काम आएगा.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पुलिस वेरिफिकेशन के बाद होगा. मेडिकल फिटनेस जांच कर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
दिल्ली सरकार में नौकरी का सुनहरा मौका, जेल वार्डर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी
AIIMS Delhi में ग्रुप B और C के लिए वैकेंसी, 31 जुलाई तक कर लें अप्लाई
NHPC में अप्रेंटिस के 361 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन
IGI एविएशन सर्विसेज में वैकेंसी, 30 साल तक के युवाओं के लिए सुनहरा मौका





