Voter Adhikar Yatra: संजय जायसवाल ने राहुल गांधी से पूछे सवाल, तेजस्वी को जंगलराज की दिलाई याद

By: Jan Manas

On: Wednesday, August 27, 2025 7:51 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- जितेंद्र कुमार गुप्ता

Bettiah: वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) के तहत शुक्रवार को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत कई नेता बेतिया आ रहे है. बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा पर तंज कसा है. सांसद ने कहा है कि जिस कुड़िया कोठी में राहुल गांधी टेंट में रात्रि विश्राम करेंगे तो अपनी मां सोनिया गांधी से बात करेंगे और पूछेंगे मां मात्र दो करोड़ में एक कबाड़ी वाले से चनपटिया चीनी मिल क्यों बेच दी.

सीएम नीतीश कुमार को दें बधाई

सांसद यही नहीं रुके उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब राहुल गांधी गोपालगंज जाएंगे तो सीएम नीतीश कुमार को बधाई देंगे क्योंकि इतनी अच्छी सड़क लालू राज में नहीं था. जिस वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हैं तो वह नौतन होते हुए गोपालगंज जायेंगे. तो नौतन विधानसभा में कैसे वोट चोरी होता था.

तेजस्वी से पूछें ये सवाल

तेजस्वी यादव से पूछ लेंगे कि इस विधानसभा में 247 दस्युओं का गिरोह था. इसी एक गिरोह का दस्यु विधायक भी नौतन से रह चुका है. लालू राज इस विधानसभा में 247 दस्युओं का गिरोह खुद बूथ कैप्चर कर बैलेट पेपर लूट वोट देते थे. वोटर अधिकार यात्रा में निकले राहुल गांधी तेजस्वी यादव से जरूर पूछ लेंगे. पहले कैसे लालू राज वोट चोरी होती थी.

आज दो बजे रात में आराम से जाते हैं लोग

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी तेजस्वी यादव से पूछेंगे कि यहां पर दियरा में पहले इतनी ज्यादा हत्या और अपहरण की घटना क्यों होती थी, चंपारण में जितने भी किडनैपर थे, हत्यारे थे और डकैत थे जो उसी दियरा में रहते थे. जहां पर आज नीतीश कुमार के राज में लोग दो बजे रात में भी आराम से जाते हैं.  

ये भी पढ़ें-

दिवाली-छठ पर चलेंगी 12000 स्पेशल ट्रेन, पटना में रिंग रेलवे, बिहार के लिए रेल मंत्री ने खोल दिया खजाना

54 करोड़ की लागत से होगा बेतिया रेलवे स्टेशन का निर्माण, बेतिया राज महल का होगा डिजाइन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment