मधुबनी (पूर्वी) के कांग्रेस जिला अध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने संभाला पदभार, लिया ये संकल्प

By: Jan Manas

On: Saturday, May 16, 2026 11:49 PM

Google News
Follow Us

Madhubani: शुक्रवार को मधुबनी पूर्वी जिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन झा ने मधुबनी जिला कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया और उनसे अपना सहयोग और मार्गदर्शन मांगा इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सेलिब्रेट किया।

कार्यकर्ताओं ने अपने नए जिला अध्यक्ष का स्वागत गर्मजोशी से किया। नलिन रंजन झा को मधुबनी जिला के 10 विधानसभा में से 6 विधानसभा क्षेत्र का प्रभार मिला है। जिसमें मधुबनी राजनगर बाबूबरही फुलपरास लौकहा और झंझारपुर शामिल है। मौके पर कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे पूर्व जिला अध्यक्ष समेत ऋषि मिश्रा भी मौजूद थे।

पदभार ग्रहण करने के बाद नलिनी रंजन ने कहा कि पार्टी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी मिली है उसे निभाने का भरपूर कोशिश करूंगा हर एक प्रखंड का दौरा करूंगा और वहां पार्टी को कैसे मजबूती दी जा सकती है इसके लिए कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर बात करेंगे और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश की जाएगी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment