संगठन सृजन में लगे नलिनी रंजन झा, झंझारपुर-फुलपरास-लौकही में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

By: Jan Manas

On: Sunday, May 17, 2026 9:38 PM

Google News
Follow Us

Jhanjharpur: मधुबनी जिला कांग्रेस कमेटी (पूर्वी) के जिला अध्यक्ष नलिनी रंजन झा के नेतृत्व में आज झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत क्षेत्र भ्रमण और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।

फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत क्षेत्र भ्रमण और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। ​वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व अधिवक्ता अनवर उल हक साहब के आवास पर आयोजित इस बैठक में फुलपरास, मधेपुर और घोगरडीहा प्रखंड के जांबाज कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। लौकही प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

झंझारपुर विधानसभा के झंझारपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में यह कार्यक्रम हुआ और जांबाज कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।​ कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया संगठन के साथ नए लोगों को कैसे जोड़ा जाए इसे लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। नलिनी रंजन झा ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने कहा कि ​संगठन की मजबूती ही हमारी असली ताकत है। इसलिए सभी को मिलकर संगठन को मजबूत बनाना है। मधुबनी नगर निगम के डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।

इस अवसर पर PCC जिला प्रभारी संजय महाराज। पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, टेक नाथ पाठक, झंझारपुर प्रखंड अध्यक्ष आनंद झा, प्रशांत राज, सुनील कुमार झा, सुजीत कुमार झा, मोहम्मद डॉक्टर साहब, मोहम्मद हुसैन, प्रभाकर साह,सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment