54 करोड़ की लागत से होगा बेतिया रेलवे स्टेशन का निर्माण, बेतिया राज महल का होगा डिजाइन

By: Jan Manas

On: Friday, August 1, 2025 5:08 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- जितेंद्र कुमार गुप्ता

Bettiah: बेतिया रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार 54 करोड़ से होगा. रेलवे स्टेशन पर बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने डीआरएम के साथ भूमि पूजन किया. सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि बेतिया रेलवे स्टेशन बेतिया राज की तर्ज पर बनाया जाएगा.

18 करोड़ से 54 करोड़ हुआ बजट

उन्होंने कहा कि जो भवन बनेगा वो बेतिया राज के तर्ज पर बनेगा. आधुनिक सुविधाओं से रेलवे स्टेशन लैस होगा. यह एयरपोर्ट जैसा होगा. सांसद ने बताया की 1934 के भूकंप के पहले जैसा बेतिया राज हुआ करता था उसी डिजाइन में रेलवे स्टेशन बनेगा. पहले यह 18 करोड़ से बनने वाला था लेकिन मैंने इसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह कर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार की बजट को 54 करोड़ कराया हूं.

रक्सौल स्टेशन का भी जीर्णोद्धार

उन्होंने कहा कि आज भूमि पूजन किया गया है. आज का दिन बेतिया के लिए ऐतिहासिक है. संजय जायसवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की कृपा से जो प्रोजेक्ट पहले महज 18 करोड़ का था, वह बढ़कर 54 करोड़ का हो गया. बेतिया रेलवे स्टेशन एक भव्य रेलवे स्टेशन के रूप में दिखेगा. इसके लिए इस क्षेत्र की सभी जनता को धन्यवाद देता हूं. आज बेतिया और रक्सौल दोनों स्टेशन के जीर्णोद्धार का भूमि पूजन हुआ है.

पीएम-रेल मंत्री को धन्यवाद

दोनों ही रेलवे स्टेशन के बजट को पहले से बढ़ाया गया है, इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री जी को बहुत धन्यवाद देता हूं. जनवरी में आए थे, हम लोगों ने मांग की थी कि बेतिया होकर एक वंदे भारत चलनी चाहिए माननीय रेल मंत्री ने वह भी दे दिया है. इस कार्यक्रम में मंत्री रेणु देवी, विधायक नारायण प्रसाद और उमाकांत सिंह भी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें-

अपने स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस देखकर गदगद हुए बेतिया के लोग, पीएम मोदी को कहा- थैंक्स

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment