BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करना है

By: Jan Manas

On: Monday, May 18, 2026 11:51 PM

Google News
Follow Us

Madhubani: सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी-2026 मधुबनी जिला का प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा जी की अध्यक्षता और ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय भगत जी के संचालन में किया गया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुल 11 विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। संध्या सत्र में भाजपा संगठन महामंत्री भीखू भाई दल सानिया ने सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में विकास- गुण, आचरण और अपेक्षाएं पर प्रकाश डालें। रात्रि सत्र में प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी दिलीप मिश्रा जी ने संगठन के स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात , आई टी सेल पर प्रशिक्षण शिविर लगाकर लोगों को बतलाएँ।

आज सुबह के सत्र में हमारा इतिहास और विकास पर चर्चा करते हुए संघ विचारक अरविंद यादव जी ने कहा कि भाजपा का इतिहास देश के इतिहास से जुडा़ हुआ है और भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं पर आधारित है। पूर्व सांसद डॉ हुक्म देव नारायण यादव जी ने व्यावहारिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लेकर समरस समाज का निर्माण पर विचार व्यक्त किये।

विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर जी ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यपद्धति की योजना बना कर हर पदाधिकारी को गांव गांव जाकर प्रवास करें और संगठन को मजबूत करें।

समापन सत्र में पूर्व विधायक रामप्रीत पासवान,जिला प्रभारी अजुन सहनी, भीम सिंह, शंकर झा, देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद सिंह, जन्मेजय सिंह, सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, सतीश ठाकुर, प्रंशात ठाकुर, राधा देवी, संतोष भगत, शिव शंकर पाण्डेय, संजय पाण्डेय, विनोद प्रसाद, पिंटू मिश्रा, सुनील मिश्र, वरूण सिंह, हितेन्द्र ठाकुर, अमरनाथ प्रसाद, आदित्य झा, कन्हैया साह, अशोक कुशवाहा, रणधीर ठाकुर, प्रफुल्ल झा, दीप्ति राउत, रितु मंडल, प्रतिमा रंजन, रीना सर्राफ, गजेंद्र झा, कुशशेवर कुशवाहा, महेन्द्र पासवान, पकंज राठौड़, मृत्युंजय कुंदन, पूनम मल्लिक, वीरेंद्र मेहता, संजय गुप्ता, संजय महतो, संजय यादव,ज्योति मंडल, रामू सिंह, राजीव झा, कविता झा, राम विलास यादव,अशोक राम, आनंद सिंह, आयुष सिंह, राजू झा, रवि महतो, राम पुकार ठाकुर, सक्सेना सिंह, मनीष करण, मनीष झा उद्वव, धमेंन्द्व दास, राम बालक चौधरी, सुनील कुवंर, हरि नारायण यादव, उमाशंकर गुप्ता, रोहित जयसवाल, शशि कुमार साहू, रवि रंजन, सीता साह, मिनाक्षी श्रीवास्तव फेकू यादव सहित जिला पदाधिकारी, मंच मोर्चा जिला अध्यक्ष सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री प्रशिक्षण शिविर में शामिल थे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment