Patna: दिवाली-छठ पर चलेंगी 12000 स्पेशल ट्रेन. दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने 12000 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. वहीं चुनावी साल में रेल मंत्री की तरफ से बिहार को कई और सौगात दिए गए हैं. पटना को रिंग रेल से जोड़ने की घोषणा की गई है, वहीं, एक और वंदे भारत ट्रेन बिहार को मिली है.
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी साझा की है. सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दिवाली और छठ पूजा के आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों के लिए आवागमन को आरामदायक बनाने की विशेष व्यवस्था की जाएगी. यह निर्णय लिया गया है कि दिवाली और छठ पूजा के लिए 12000 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी.
वहीं, उन्होंने आगे लिखा है कि इसके साथ ही पूर्णिया से पटना के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी. भगवान बुद्ध से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़ते हुए एक नई ट्रेन चलेगी, जो वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, फतुहा, पटना, राजगीर, नालंदा, गया, कोडरमा सहित सभी स्थानों को कवर करेगा.
सम्राट चौधरी आगे लिखते हैं कि बक्स से लखीसराय के बीच रूट को फोरलेन बनाया जाएगा. पटना के चारों ओर से रिंग रेलवे से जोड़ा जाएगा. सुल्तानगंज से देवघर की सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी. पटना से अयोध्या के लिए नई ट्रेन चलेगी. बिहार में कई रेलवे ओवर ब्रिज स्वीकृत हुए हैं और कई ने हॉल्ट, स्टॉपेज भी बनाए जाएंगे.

डिप्टी सीएम ने पीएम और रेल मंत्री का जताया आभार, इस विशेष पहल और सौगात के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बिहार की जनता की ओर से कोटि कोटि धन्यवाद-आभार.
रेल मंत्री से आज बिहार एनडीए के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद ये घोषणा की गई है. प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और सांसद संजय जायसवाल शामिल थे.
ये भी पढ़ें-
अपने स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस देखकर गदगद हुए बेतिया के लोग, पीएम मोदी को कहा- थैंक्स






