Patna: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल ने 515 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू है, जो 8 अगस्त तक चलेगी. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल की ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर आवेदन कर सकेंगे. ये भर्तियां आर्टिजन ग्रेड-4 पोस्ट के लिए हैं.
उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो लेवल 1 के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, ITI की डिग्री. स्काउट / गाइड की क्वालिफिकेशन जरूरी. लेवल 2 के लिए 12वीं पास या 10वीं के साथ ITI की डिग्री होनी चाहिए. स्काउट / गाइड की क्वालिफिकेशन जरूरी है.
इस उम्र के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 33 साल रखी गई है. आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है.
फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष) कैटेगरी के उम्मीदवार को 500 रुपए देने होंगे. वहीं, एससी, एसटी, पीडब्लूबीडी, एक्स सर्विसमैन, महिला कैटेगरी के उम्मीदवार को 250 रुपए देने होंगे.
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर जाएं. रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें. जरूरी डिटेल्स दर्ज करें. होम पेज पर दिए गए लिंक पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल में फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 8 अगस्त 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
भारतीय रेलवे में बनारस लोकोमोटिव वर्क्स की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
इंडियन कोस्ट गार्ड में भर्ती, 12वीं से लेकर इंजीनियर तक को मौका
BSF कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन





