Jaipur: राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए 6500 पदों पर वैकेंसी निकली है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर के 6500 पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो- हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती के लिए ग्रेजुएशन या यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. संबंधित विषय वैकल्पिक विषय के रूप में हो. राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद / सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा इन एजुकेशन होना चाहिए.
विज्ञान के लिए शैक्षणिक योग्यता
विज्ञान के लिए ग्रेजुएशन या यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास, जिसमें वैकल्पिक विषयों के रूप में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, माइक्रो बायोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री में से कम से कम दो विषय शामिल हैं. राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा इन एजुकेशन होना चाहिए.
सामाजिक विज्ञान के लिए शैक्षणिक योग्यता
सामाजिक विज्ञान के लिए ग्रेजुएशन या यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए, जिसमें वैकल्पिक विषयों के रूप में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन और दर्शनशास्त्र में से कम से कम दो विषय शामिल हों. राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा इन एजुकेशन होना चाहिए.

आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो- न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 साल है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क- सामान्य, पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) को 600 रुपए देने होंगे. आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / सहरिया आदिम जनजाति) और दिव्यांगों को 400 रुपए देने होंगे.
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं. होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद भर्ती के लिए Apply Online लिंक पर क्लिक करें. नए पेज पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों के चयन की बात करें तो पहले प्रीलिम्स एग्जाम होंगे, उसमें पास करने वाले कैंडिडेट को मेंस एग्जाम देना होगा. यह क्लियर होने के बाद इंटरव्यू के होगा. इंटरव्यू के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 17 सितंबर 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कांस्टेबल की भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन
इंडियन आर्मी में SSC टेक्निकल की भर्ती, इंजीनियर को मौका, दौड़ में होना होगा पास
एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी में भर्ती, 346 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 1.77 लाख तक





