Bhopal: एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी में भर्ती होगी. 1.77 लाख तक सैलरी होगी. मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने 346 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.
उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पद के अनुसार उम्मीदवार के पास 8वीं, 10वीं, 12वीं, बीई, बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, डिग्री के साथ 5 साल तक का अनुभव भी होना चाहिए. मेडिकल ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वालों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, एमपी मेडिकल काउंसिल से स्थायी रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए. जूनियर स्टेनोग्राफर पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के लिए अंग्रेजी या हिंदी शॉर्टहैंड परीक्षा पास होना भी जरूरी है.
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल होना चाहिए. मध्यप्रदेश के आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1200 रुपए देने होंगे. वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (नॉन क्रीमी लेयर), पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवार को 600 रुपए देने होंगे.
फॉर्म भरने का तरीका
कैसे करें आवेदन वेबसाइट mppgel.mp.gov.in के होम पेज पर कॅरियर बटन पर क्लिक करें. दिए गए निर्देश के अनुसार डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें आने वाले दिनों में यह काम आएगा.
चयन प्रक्रिया
जहां तक उम्मीदवारों के चयन की बात है तो इसके लिए पहले रिटन एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. उसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा. दोनों में पास करने वाले को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. मेडिकल टेस्ट भी होगा. सभी फेज को क्लियर करने वाले कैंडिडेट को जॉइनिंग के लिए कॉल आएगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
मध्यप्रदेश में पारा मेडिकल स्टाफ की भर्ती, 11 अगस्त है फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल की भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
एयरपोर्ट अथॉरिटी में अप्रेंटिस पर भर्ती, 197 पदों पर निकली है वैकेंसी





