इंडियन आर्मी में SSC टेक्निकल की भर्ती, इंजीनियर को मौका, दौड़ में होना होगा पास

By: Hemlata Karn

On: Friday, August 1, 2025 10:55 AM

Google News
Follow Us

Patna: इंडियन आर्मी में SSC टेक्निकल (तकनीकी) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन 24 जुलाई से शुरू हुए हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ये पद सिर्फ मेल कैंडिडेट्स के लिए हैं.

उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो एसएससी टेक्निकल के लिए बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. अपियरिंग कैंडिडेट भी फॉर्म भर सकते हैं. 1 अप्रैल 2026 तक कोर्स पूरी होनी चाहिए. शारीरिक योग्यता की जहां तक बात है तो कैंडिडेट को 10 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी. उम्मीदवार को स्विमिंग का भी नॉलेज होना चाहिए.

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

आयु सीमा की बात करें तो 20 से 27 साल तक के उम्मीदवार एसएससी टेक्निकल के आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क की बात करें तो यह निःशुल्क है. यानी कि फॉर्म भरने में एक भी पैसे नहीं लगेंगे.

फॉर्म भरने की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर जाएं. अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें. अपनी जरूरी डिटेल्स भरें. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन- स्टेज-1, 2 और इंटरव्यू के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 22 अगस्त 2025 है.

यहां भी है वैंकेंसी-

एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी में भर्ती, 346 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 1.77 लाख तक

मध्यप्रदेश में पारा मेडिकल स्टाफ की भर्ती, 11 अगस्त है फॉर्म भरने की अंतिम तारीख

बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल की भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment