Bhopal: मध्यप्रदेश में पारा मेडिकल के 752 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रुप-5 संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRE) 2025 के तहत पारा मेडिकल के 752 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवार के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी के पास फार्मेसी, ओटी टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, ऑप्टोमेट्री या संबंधित पारा मेडिकल विषयों में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल है. मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने में 500 रुपए देने होंगे. वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन, मध्य प्रदेश के मूल निवासी को आवेदन करने में 250 रुपए देने होंगे.
आवेदन की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं. रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें. फीस का भुगतान करें. फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों के चयन की बात करें तो रिटन एग्जाम का आयोजन होगा. उसमें पास होने वाले कैंडिडेट का मेरिट लिस्ट तैयार होगा और फिर उसके आधार पर ज्वानिंग के लिए कॉल आएगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 अगस्त 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल की भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
एयरपोर्ट अथॉरिटी में अप्रेंटिस पर भर्ती, 197 पदों पर निकली है वैकेंसी





