माई बहिन मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कांग्रेस नेता शिविर लगाकर महिलाओं को कर रहे प्रेरित

By: Jan Manas

On: Tuesday, July 15, 2025 7:54 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रदेश प्रतिनिधि मजनू हैदर अली कैश की अध्यक्षता में सहरसा बस्ती वार्ड नंबर 28 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक मनोज गौतम की उपस्थिति में माई बहिन मान योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं ने पंजीकरण कराया.

मोदी के झांसे में नहीं आने की अपील

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  पर्यवेक्षक मनोज गौतम ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वही करती है कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो बिहार की जनता के लिये इस योजना के अलावे अन्य योजनाएं भी लागू करेगी. बिहार के चुनाव में मोदीजी और एनडीए के नेता आकर रंग विरंगी घोषणा करेंगे लेकिन वो अन्य प्रदेशों की तरह कभी भी पूरा नहीं करेंगे और बिहार की घोषणा भी जुमला साबित होगी.

सरकार बनने पर करेंगे ये सब

प्रदेश प्रतिनिधि मजनू हैदर कैश ने कहा कि हमारी सरकार यानी महागठबंधन की सरकार बनती है तो 200 यूनिट बिजली, सिनियर सिटीजन को 1500 की राशि समेत बड़े पैमाने पर बेरोजगारों को गारंटी के साथ नौकरी देने का भी काम करेगी. जैसे अभी कांग्रेस की सरकार तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड आदि में दे रही है.

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद

हैदर ने कहा कि आप तमाम महिलाओं को माई बहिन मान योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भरने के लिए आगे आना चाहिए ताकि आप सब को लाभ मिल सके. कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया एवं वार्ड पार्षद मो ज़की आलम, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अख्तर सिद्दीकी, भाई अब्दुल बासित सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें-

मधुबनी में रोजगार को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- रोजगार दो नहीं तो छोड़ो गद्दी

कांग्रेस घोषणापत्र को लेकर गंभीर, किया जा रहा है जनसंपर्क, तीन योजनाओं पर है खास फोकस

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment