मधुबनी में रोजगार को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- रोजगार दो नहीं तो छोड़ो गद्दी

By: Jan Manas

On: Thursday, June 12, 2025 9:00 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- मो. करीमुल्लाह

Madhubani: मधुबनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध मंडल की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष बेरोजगारी के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि बिहार में 4 करोड़ युवा बेरोजगार हैं.

पुलिस करती है छात्रों पर लाठीचार्ज

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक राहुल सिंह भदौरिया ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में छात्र/नौजवान हताश हैं निराश हैं. बेरोजगारी की समस्या से छात्र नौजवान त्रस्त हैं. पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि बेरोजगार छात्र यदि नौकरी और पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन करते हैं तो सरकार बेरोजगार छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई करती है. पुलिस बेरहमी से छात्रों पर लाठीचार्ज करती है.

निरंकुश सरकार हो चुकी है नीतीश सरकार

पूर्व मंत्री श्री कृपा नाथ पाठक ने कहा कि सरकार निरंकुश हो चुकी है. बिहार में छात्रों का इस सरकार से उम्मीद खत्म हो चुका है. पूर्व विधायक भावना झा ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है. डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने कहा कि छात्र में बेरोजगारी लेकर आक्रोश व्याप्त है. नलिनी रंजन झा रूपम ने कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरी की झांसा देकर झूठ बोलकर सरकार तो बना ली लेकिन बेरोजगारों की कोई सुध नहीं ली.

छात्र सिखाएंगे सबक

कृष्णकांत झा गुड्डू ने कहा कि जो सरकार बेरोजगारों के साथ नहीं है, आने वाले चुनाव में छात्र इस सरकार को सबक सिखाएंगे. वक्ताओं में मुख्य रूप से विजय कुमार झा भोला, सुल्तान अहमद शम्सी, मीना देवी कुशवाहा, राम इकबाल पासवान, इम्तियाज नूरानी, राशिद फाकरी, अशोक कुमार, टेकनाथ पाठक, आनंद झा, विवेकानंद झा, आलोक झा, मो. हाशिम, पवन यादव, ज्योति झा, गजनफर जलाल, मीनू पाठक, आभा पांडे, मुकेश कुमार पप्पू, ललन कुमार झा शामिल रहे. 

ये भी पढ़ें-

कांग्रेस घोषणापत्र को लेकर गंभीर, किया जा रहा है जनसंपर्क, तीन योजनाओं पर है खास फोकस

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment