- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा जिला कांग्रेस कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मनोनीत बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र कमिटी के अध्यक्ष अमिताभ दूबे की उपस्थिति में सामुदायिक सभा, माय बहिन मान योजना, हर घऱ कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में माय बहिन मान योजना के सहरसा प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ तारानंद सादा, प्रदेश के नेता नीरज सोनी भी मौजूद थे. बिहार कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष अमिताभ दूबे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बिहार के लिए तीन घोषणा करेंगी कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो जिसमें- माय बहिन मान योजना के तहत उनके उत्थान के लिए प्रत्येक महिला को 2500 की राशि, स्मार्ट मीटर हटाते हुए 200 यूनिट बिजली फ्री और विधवा, विकलांग समेत सीनियर सिटीजन को प्रति माह 400 के जगह 1500 रुपये पेंशन देगी.
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से मिलते हुये आया हूं तो पाया किसान की हालत बद से बदतर है. इन्हें फसल की कीमत नहीं मिल रहा है और बिचौलिया इनका हक मारी कर रहा है जबकि मछली पालन, मखाना उद्योग और मक्का के ऱख रखाव कर इस पिछड़े जिला को समृद्ध किया जा सकता है. बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और दूसरे प्रदेशों का पलायन रोका जा सकता है. सम्पूर्ण बिहार के जिला का भ्रमण कर रोजगार और संस्थानों के प्रतिनिधियों से स्थानीय समस्या को जान रहा हूं. ताकि बिहार कांग्रेस कमेटी और महागठबंधन की बैठक में गंभीर समस्याओं का निदान कराने और घोषणा पत्र में शामिल करवा सकें.
माय बहिन मान योजना के सहरसा प्रभारी सतेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही इस योजना का लाभ बिहार की महिलाओं को मिलना शुरू हो जायेगा. इस वास्ते हर पंचायत, गांव, घरों से सम्पर्क कर महिलाओं को जागृत किया जा रहा है. बिहार कांग्रेस के पूर्व महासचिव डॉ तारानंद सादा ने अध्यक्ष को सहरसा से जुड़ी समस्याओं जिसमें मेडिकल कॉलेज खोलने, मखाना का उद्योग लगाने, कोसी प्राधिकार को पुनः चालू करने और सहरसा में लाइट ओवर ब्रिज और बड़ा ओवर ब्रिज आदि का स्मार पत्र दिया और मांग किया कि विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में इसे प्राथमिकता देकर शामिल किया जाय.
जिलाध्यक्ष मुकेश झा ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देशित कार्यक्रमों को पूरा किया जा रहा है तथा इसे जन जन तक पहुंचाया जा रहा है. इसके लिए बडी संख्या में महिलाओं का निबंधन भी किया गया है. बैठक में पूर्व प्रदेश के नेता केसर कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि -मो नईम उद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष -कुमार हीरा प्रभाकर, बद्री प्रसाद यादव, मो मजनू हैदर कैश, राम शरण कुमार, इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल, प्रेम लाल सादा, आशा देवी, प्रतिभा सिंह डोली, इला कुमारी, सलमा खातून, पिंकी देवी, पंकज कुमार सिंह, बीरेंद्र पासवान, महेंद्र त्यागी, शोभा कांत झा, अनिल कुमार गिरी, दिवा कांत गिरी, मो महताब आरिफ, दीपक कुमार साहू, भरत झा, पंकज पासवान, बीरेंद्र पासवान भद्दी, बैधनाथ झा, भरत नारायण झा, मो अकरम,मीरा देवी सहयोग अन्य मौजूद थे.
ये भी पढ़ें-
तेजस्वी यादव बनेंगे बिहार के सीएम! मोदी-नीतीश को लगा बड़ा झटका
मनीष कश्यप बीजेपी को बर्बाद कर देंगे! इस्तीफे के बाद दिया बड़ा चैलेंज






