Patna: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आईटीआई अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 197 पदों पर भर्ती निकली है. उम्मीदवार aai.aero पर आवेदन कर सकते हैं. यह ट्रेनिंग 12 महीने के लिए है.
उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ग्रेजुएट डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में 4 वर्षीय फुल टाइम डिग्री या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए. वहीं, आईटीआई अप्रेंटिस के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई/ NCVT सर्टिफिकेट प्राप्त किया हुआ होना चाहिए.
उस उम्र के कैंडिडेट भर सकते हैं फॉर्म
आयु सीमा की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 26 साल रखी गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग में आने वाले एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो यह निःशुल्क है. यानी की फॉर्म भरने में एक भी पैसे नहीं लगेंगे.
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं. भर्ती लिंक पर क्लिक करें. पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सब्मिट करें. अब लॉग इन आईडी और पासवर्ड का यूज करके लॉग इन करें. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस का भुगतान करें. इसकी एक कॉपी डाउनलोड करके रखें.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 अगस्त 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
दिल्ली सरकार में नौकरी का सुनहरा मौका, जेल वार्डर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी
AIIMS Delhi में ग्रुप B और C के लिए वैकेंसी, 31 जुलाई तक कर लें अप्लाई
NHPC में अप्रेंटिस के 361 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन





