तेजप्रताप यादव के सपने में पीएम मोदी, किया ये ऑफर, एक्स पर तेजू भैया से यूजर्स ने पूछे अतरंगी सवाल

By: Hemlata Karn

On: Thursday, July 24, 2025 11:34 AM

Google News
Follow Us

Patna: आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के सपने में पीएम मोदी आए. मोदी ने उन्हें अपनी पार्टी में आने का ऑफर किया, जिसे तेजप्रताप यादव ने ठुकरा दिया. तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह बातें शेयर की है. जिसके बाद यूजर्स ने उसने तरह तरह के सवाल और सुझाव दिए.

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

दरअसल, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा है कि सत्ता के लिए सपने बेचने वाले बहुत हैं, हम वो हैं जो सपने में भी विचार नहीं बेचते. वहीं, एआई से बनाई गई इस तस्वीर में तेज प्रताप यादव सोए हुए हैं और बॉक्स में पीएम मोदी कह रहे हैं कि हमारी पार्टी में शामिल हो जाइए. जिसके जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि मेरे पास अपनी पार्टी है, आप ही हमारी पार्टी से जुड़ जाइए.

डिप्टी सीएम से हुई थी मुलाकात

बता दें कि विधानसभा सक्ष के दौरान सदन के बाहर तेज प्रताप यादव की मुलाकात डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से होती है, दोनों ही बड़े ही गर्मजोशी से एक दूसरे का अभिवादन करते हैं. डिप्टी सीएम ने उसकी पीठ थपथपाया और फिर दोनों वहां से चले गए. इस घटना के बाद तेज प्रताप यादव ने इस तरह का पोस्ट किया है.   

यूजर्स के आ रहे ऐसे ऐसे कमेंट

तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट के बाद से यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. सुनील शुक्ला नाम के एक यूजर्स ने पूछा कि क्या हुआ? बीजेपी से कोई ऑफर आया क्या? राजा बाबू नाम के यूजर्स कहते हैं कि हाथी पे न घोड़े पे मोहर लगेगी तेजू भैया के…, एक यूजर्स कहता है कि तेजू भैया, अपनी खुद की पार्टी बनाओ, हम सब मिलकर आरजेडी, लालू और तेजस्वी की…, एक यूजर्स ने कहा कि इतना डर है कि सपने में आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ रिश्ते को कबूला, कहा- प्यार किया कोई गलती नहीं की

लालू के लाल तेजप्रताप उड़ाएंगे जहाज, DGCA की ट्रेनिंग में हुए पास, इसके लिए हुआ सिलेक्शन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment