लालू के लाल तेजप्रताप उड़ाएंगे जहाज, DGCA की ट्रेनिंग में हुए पास, इसके लिए हुआ सिलेक्शन

By: Jan Manas

On: Tuesday, June 24, 2025 5:51 PM

Google News
Follow Us

Patna: जल्द ही लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव विमान उड़ाते दिख सकते हैं. DGCA की ट्रेनिंग में वह पास हो गए हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने पीएम मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में खुद को शामिल करने की मांग की थी.

18 कैंडिडेट हुए सफल

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एविएशन के क्षेत्र में रुचि रखते हैं. उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ली है. उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय की परीक्षा में पास हो गए हैं. इस परीक्षा में उनके साथ 18 कैंडिडेट भी सफल हुए हैं.

कमर्शियल विमान उड़ाएंगे तेजप्रताप

तेजप्रताप यादव सिलेक्शन कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग के लिए हुआ है. तेज प्रताप यादव काफी दिनों से इस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते थे. अब अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही वह विमान उड़ाते नजर आ सकते हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की थी ये मांग

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने अपनी ट्रेनिंग की तस्वीर और दस्तावेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर पीएम मोदी से ऑपरेशन सिंदूर में शामिल करने की मांग की थी.

“माननीय प्रधानमंत्री जी, वन्दे मातरम. विपदा की इस परिस्थिति में हम समस्त देशवासी एक साथ हैं. मैं तेज प्रताप यादव, पिता: श्री लालू प्रसाद यादव, निवासी: पटना, राज्य: बिहार, बतौर वायुयान चालक भी अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सक्षम हूं. सीमा पर सुरक्षा प्रहरियों के साथ कंधे-से कंधा मिलाकर शत्रुओं के नापाक इरादों को नेस्तनाबूद करने की प्रबल इच्छा रखता हूं. आप से अनुरोध है कि हम नागरिकों को भी भारत माता की सेवा करने का अवसर दिया जाए. देश व देश के नागरिकों की रक्षा में यदि मेरे प्राण भी निकल जाए तो मैं स्वयं को सौभाग्यशाली समझूंगा.”- तेज प्रताप यादव

देश के लिए जान देने के लिए तैयार

वहीं, इससे पहेल भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सर्टिफिकेट आर तस्वीर शेयर कर लिखा था कि पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो, मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा. जय हिंद.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment