तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ रिश्ते को कबूला, कहा- प्यार किया कोई गलती नहीं की

By: Jan Manas

On: Monday, June 30, 2025 2:20 PM

Google News
Follow Us

Patna: पोस्ट वायरल होने के 35 दिन बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अनुष्का यादव के साथ प्यार को स्वीकार करते हुए कहा कि प्यार किया है कोई गलती नहीं की. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में भी कहा कि पोस्ट भी सही था.

पोस्ट और तस्वीर दोनों सही

एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि प्रेम सब सकते हैं, प्यार किया तो किया, कोई गलती नहीं की. मुझे जनता के दिल से कोई नहीं निकाल सकता है. मेरा ही पोस्ट था, फोटो-वीडियो भी मैंने ही डाले थे. पोस्ट मेरी आईडी से हुआ था. पोस्ट और तस्वीर सब सही हैं.

धीरे-धीरे सब मान जाएंगे

इंटरव्यू में तेजप्रताप यादव ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मेरी छवि पर क्या असर पड़ा. अब मेरा फोकस सिर्फ बिहार और वहां की जनता पर है. धीरे-धीरे सब मान जाते हैं, कुछ समय के लिए लोगों ने सोचा होगा कि इनको पार्टी और परिवार से बाहर करे दें, तो मेरा पापड़ बेला जाएगा, लेकिन ये सब पछताएंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे ही जनता मुझे तेजू भैया नहीं बोलती है.

25 मई को पोस्ट वायरल

बता दें कि 25 मई को सोशल मीडिया पर लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव की तस्वीर और वीडियो वायरल हो रही थी, जिसके बाद 26 मई को आरजेडी के सुप्रीमो लालू यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया था.

26 मई को लालू ने पार्टी परिवार से निकाला

इस दौरान लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा था कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है. ज्येष्ट पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.

ये भी पढ़ें-

लालू के लाल तेजप्रताप उड़ाएंगे जहाज, DGCA की ट्रेनिंग में हुए पास, इसके लिए हुआ सिलेक्शन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment