संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: आगामी 12 सितंबर को अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के बिंद हाई स्कूल मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन होना है. इसकी तैयारी को लेकर बीते 8 सितंबर को नालंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक सभागार में एनडीए नेताओं की बैठक हुई थी. अब इस बैठक को लेकर सियासत गरमा गई है.
इस्लामपुर के राजद विधायक राकेश रौशन ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग कर रहा है. उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र पर लगातार खतरा मंडरा रहा है और नालंदा की यह घटना इसका ताजा उदाहरण है. किसी भी सरकारी या वित्तीय संस्थान में राजनीतिक बैठक करना पूरी तरह असंवैधानिक है. इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
तो वहीं इधर को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष व जदयू किसान प्रकोष्ठ सचिव अमरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना ने भी बैठक को गलत ठहराया. उन्होंने कहा कि बैंक एक संवैधानिक वित्तीय संस्था है, जहां केवल वित्तीय काम होना चाहिए. राजनीतिक बैठक आयोजित कर पार्टी की छवि धूमिल की गई है. यह पद के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है, जिसे किसी भी सूरत में उचित नहीं ठहराया जा सकता.
ये भी पढ़ें-
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन: युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत की तस्वीरें
रामकृपाल यादव ने एनडीए के कामों का किया बखान, पीएम मोदी की मां के मामले पर राहुल-तेजस्वी पर भी हमला






