रामकृपाल यादव ने एनडीए के कामों का किया बखान, पीएम मोदी की मां के मामले पर राहुल-तेजस्वी पर भी हमला        

By: Rahul Kumar

On: Friday, September 5, 2025 10:33 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विजय कुमार      

Jamui: जमुई परिसदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक ही संकल्प है कि देश और बिहार 2047 तक विकसित बनें. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

मोदी और नीतीश की एनडीए सरकार की हर योजना के केंद्र में महिला रही है. हर माता बहनों को खुले में शौच के दंश से बाहर निकाला. मुफ्त गैस देकर धुएं से मुक्त कराया. रोजगार के लिए मुद्रा योजना से ऋण दिया. जीविका दीदी को ड्रोन दीदी और लखपति दीदी बनाया. आवास, मुफ्त राशन, हर घर 125 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर नल से जल, 400 के जगह 1100 का पेंशन, आयुष्मान कार्ड, नौकरियों 35 प्रतिशत आरक्षण दिया. डोमिसाइल नीति लागू किया.

आशा और ममता दीदियों का मानदेय बढ़ाया, रसोइयों का मानदेय दुगुना किया. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को रोजगार हेतु 10 हजार की राशि दी जाएगी. 6 महीने के बाद 2 लाख और दिया जाएगा. लेकिन राहुल और तेजस्वी की यात्रा में मोदी की दिवंगत मां को गालियां दी गई. यह देश के हर मां का अपमान है. बिहार की हर मां का अपमान है. बिहार शर्मसार हुआ है.

इंडिया गठबंधन ने राजनीतिक नीचता की सारी हदें पर दी हैं. अभी तक राहुल तेजस्वी ने माफी तो दूर खेद तक नहीं जताया है. विपक्ष मुद्दाविहीन है. एनडीए सरकार में समाज में तनाव नहीं है. हर तरफ शांति है. जाति धर्म से उठकर हर वर्ग का विकास किया गया है. बिहार में आपको अपने घर से लेकर  टोला, गांव, कस्बा, शहर तक हर कदम पर एनडीए सरकार  द्वारा किए गए विकास की अनुभूति होती है.

ये भी पढ़ें-

NDA का बिहार बंद, मधुबनी, सहरसा और नालंदा में दिखा असर, सड़कें जाम, ऑफिस जाने वाले हुए परेशान

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 18, 2025

October 10, 2025

October 9, 2025

October 7, 2025

October 7, 2025

October 3, 2025

Leave a Comment