- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन मंगलवार को सहरसा पहुंचे. वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कांग्रेस, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. सहरसा पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.
भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन मंगलवार को सहरसा दौरे पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोड़दार स्वागत किया. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वोटर अधिकार यात्रा को फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि इस यात्रा के मंथन में सिर्फ विष निकला है. प्रधानमंत्री जी की मां को गाली देने की चर्चा के अलावा कोई चर्चा नहीं हुई. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वो पटना के गांधी मैदान में रैली कर लें. पहले तो अनाउंस था कि महा रैला होगा लेकिन बाद में वो नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया जिसमें नेता ज्यादा थे और जनता कम थी.
उसमें महागठबंधन के वही नेता शामिल थे जिन्हें टिकट लेने की इच्छा थी. लेकिन बिहार में एक चीज तय हो गया है कि एक फिर से नीतीश जी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनेगी. हमलोग फिर से एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं और इसबार 200 से ज्यादा सीट लाएगी एनडीए.
ये भी पढ़ें-
पूर्व केंद्रीय मंत्री भड़के रामकृपाल यादव, राहुल गांधी को बताया ‘राजनीतिक अराजकता का प्रतीक’
मोदी की मां को गाली मामला: नालंदा-सहरसा में बीजेपी नेताओं आक्रोश, किया विरोध-प्रदर्शन






