पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव भड़के, राहुल गांधी को बताया ‘राजनीतिक अराजकता का प्रतीक’

By: Rahul Kumar

On: Monday, September 1, 2025 9:22 AM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के संदर्भ में की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माता पर अपमानजनक शब्द कहना केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश की संस्कृति और मातृत्व की गरिमा पर हमला है. भारत की जनता इसे कभी भी स्वीकार नहीं करेगी.

रामकृपाल यादव ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि वे कोई नेता नहीं, बल्कि राजनीतिक अराजकता के प्रतीक हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जो खुद संवैधानिक पद पर बैठकर भी संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा न करे, वह लोकतंत्र का सम्मान करने वाला नहीं हो सकता.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर देश और लोकतंत्र को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. जिन लोगों ने सनातन धर्म का अपमान किया और उसे कोरोना तक बताया, वही आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ खड़े होकर बिहार की अस्मिता को लूटने का काम कर रहे हैं.

उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पहले बिहारी समाज का अपमान किया था और अब राहुल गांधी उन्हीं को सम्मानित कर रहे हैं. रामकृपाल यादव ने तीखे अंदाज में कहा कि यह राहुल गांधी की वोट का अधिकार यात्रा नहीं, बल्कि सनातन अपमान यात्रा है, जो बिहार की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाली है.

ये भी पढ़ें-

मोदी की मां को गाली मामला: नालंदा-सहरसा में बीजेपी नेताओं आक्रोश, किया विरोध-प्रदर्शन

पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश, जमुई में राहुल गांधी का पुतला दहन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment