Patna: स्टेट बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका है. एसबीआई पीओ की वैकेंसी (SBI PO Recruitment) निकली है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 541 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू हो गई है. 21 साल से 30 साल के ग्रेजुएट उम्मीदवार इसमें फॉर्म भर सकते हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
एसबीआई पीओ के लिए शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ बनने के इच्छुक उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर वाले उम्मीदवार भी चाहें तो इसमें अप्लाई कर सकते हैं.
उम्र सीम और आवेदन शुल्क
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष रखी गयी. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिये 100 रुपए हैं. एससी / एसटी / महिला के लिए निःशुल्क है.
आवेदन की प्रक्रिया
ऐसे आवेदन कर सकते हैं- ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं. न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. नाम, पासवर्ड के साथ लॉगिन करें. फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन के लिए टियर-1 एग्जाम होगा, उसके बाद टियर 2 एग्जाम होगा, इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार का स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट होगा. इसमें सफल होने के बाद मेरिट लिस्ट निकाली जाएगा. एसबीआई पीओ (SBI PO) के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 14 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी का मौका, सैलरी 64 हजार से ज्यादा
रेलवे में टेक्नीशियन की भर्ती, 6180 पदों पर निकली है वैकेंसी, आप भी कर सकते हैं अप्लाई
बिहार में स्पेशल स्कूल टीचर की भर्ती, 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य





