बिहार में स्पेशल स्कूल टीचर की भर्ती, 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य

By: Jan Manas

On: Tuesday, July 1, 2025 10:02 AM

Google News
Follow Us

Patna: बिहार में स्पेशल स्कूल टीचर के 7279 पदों पर भर्ती निकली है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती राज्य के स्पेशल स्कूलों में टीचर के लिए निकाली गई है. इस भर्ती के लिए करेक्शन विंडो 2 जुलाई से 28 जुलाई तक खुली रहेगी.

50 प्रतिशत मार्क्स जरूरी

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्राइमरी टीचर के लिये कम से कम 50% मार्क्स के साथ 12वीं पास और भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में डीएलएड सर्टिफिकेट/डिप्लोमा भी होना चाहिए. अपर प्राइमरी टीचर के लिये 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री और भारतीय पुनर्वास परिषद का वैलिड सीआरआर नंबर होना चाहिए. साथ ही विशेष शिक्षा में बीएड होना चाहिए.

उम्मीदवार के लिए आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य (पुरुष) के लिए 18-37 और सामान्य (महिला) के लिए 18-40 साल है. ओबीसी, एमबीसी (महिला, पुरुष) के लिए 18-40 साल है. एससी, एसटी (महिला, पुरुष) के लिए 18-40 साल है.

आवेदन प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें. “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. अब अपने रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें. फॉर्म भरकर सब्मिट करें. इसका प्रिंटआउट लेकर रखें.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 28 जुलाई 2025 है.

ये भी पढ़ें-

झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भर्ती, लॉ की डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती, 31 अगस्त को होगी परीक्षा

जम्मू-कश्मीर में नायब तहसीलदार की भर्ती, 1 लाख 13 हजार होगा वेतनमान

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment