Ranchi: लॉ की डिग्री वालों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है. झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून से शुरू होगी. उसके बाद उम्मीदवार ऑफिशिगल वेबसाइट ssc. jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे.
- झारखंड में APP भर्ती
- ssc. jharkhand.gov.in पर आवेदन
- लॉ की डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन
- 21 से 35 साल के उम्मीदवार योग्य
- 150 से 600 रुपये आवेदन शुल्क
- 21 जुलाई फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पद के अनुसार लॉ की डिग्री होनी चाहिए. जिनके पास लॉ की डिग्री है वह झारखंड में सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं, वह इसमें आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 21 साल व अधिकतम 35 साल रखी गई है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.
फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी, अन्य राज्यों के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के तौर पर 600 रुपए देने होंगे. वहीं, एससी, एसटी के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 150 रुपए देने होंगे.
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
ऐसे आवेदन कर सकते हैं- ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं. “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. लॉग इन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें. सभी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें. फीस जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन- प्रीलिम्स एग्जाम में पास होने के बाद, मेंस एग्जाम होगा. मेंस क्लियर करने के बाद इंटरव्यू होगा और उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट निकलेगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती, 31 अगस्त को होगी परीक्षा
जम्मू-कश्मीर में नायब तहसीलदार की भर्ती, 1 लाख 13 हजार होगा वेतनमान
BPSC 71वीं में 1250 पदों पर वैकेंसी, डिप्टी कलेक्टर के 100 पद पर भर्ती





