Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने UP ECCE एजुकेटर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ये भर्तियां 11 महीने के लिए संविदा के आधार पर की जाएगी.
उम्मीदवारों के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होम साइंस में 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाएगी. नर्सरी, अध्यापक शिक्षा, एनटीटी, सीटी नर्सरी/ डीपीएसआई का कम से कम 2 साल का नेशनल अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए.
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो यह निःशुल्क है. यानी कि फॉर्म भरने में एक भी पैसे नहीं लगेंगे.
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाएं. न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें. फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें. फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें.

उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन- एकेडमिक परफॉर्मेंस के बेसिस पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. मेरिट के बेसिस पर सलेक्शन किया जाएगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
BSSC CGL 2025: 1481 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
राजस्थान में शिक्षक भर्ती, 6500 पदों पर निकली वैकेंसी, योग्यता, शुल्क, आवेदन प्रक्रिया जानिए सबकुछ
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कांस्टेबल की भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन





