Patna: इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन की शुरुआत 11 जुलाई से होगी. वेबसाइट agnipathvayu.coac.in पर आवेदन कर सकेंगे. परीक्षा 25 सितंबर को होगी. साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच कैंडिडेट इसमें अप्लाई कर सकते हैं.
कैंडिडेट के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो स्थिति के अनुसार इंटरमीडिएट (12वीं) गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में मिनिमम 50% नंबरों के साथ या मिनिमम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी / आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी और गणित के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों.
इस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा की बात करें तो 17.5 से 21 साल के बीच. उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 को बीच होनी चाहिए. आयु में छूट इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 से नियमानुसार दी जाएगी. आवेदन शुल्क जारी नहीं किया गया है.
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं. न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें. फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जन्म डॉवमूमेंट्स अटैच करें. फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन- लिखित परीक्षा, पीएसटी / पीईटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर होगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है.
ये भी पढ़ें-
आर्मर्ड व्हीकल्स निगम में जूनियर टेक्नीशियन की भर्ती, 10वीं पास होने के साथ-साथ ये भी है जरूरी
SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 3131 पदों के लिए निकली वैकेंसी
SBI PO Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 541 पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई





