- संवाददाता- विजय कुमार
Jamui: दरभंगा में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान मंच से कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के बाद पूरे देश भर में आक्रोश फैल गया है. भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने इस अपमानजनक टिप्पणी को असहनीय बताया और कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया. जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया और जमकर नारेबाजी की.
इसी कड़ी में जमुई में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे. भाजपाइयों ने कहा कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारे लगाए. भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने इस मामले पर माफी नहीं मांगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. इस घटना से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और लोग कांग्रेस की भाषा शैली पर सवाल उठा रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, जमकर चली लाठियां
महिषी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, दरभंगा गाली मामले में कार्यकर्ताओं में आक्रोश






