- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: बिहार बदलाव यात्रा के तहत जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर आज सहरसा पहुंचे इस दौरान सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के पुरानी हाई स्कूल मैदान में उन्होंने एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया. सभा को सम्बोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने केन्द्र सरकार और बिहार सरकार सहित RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा.
नेपाली-बांग्लादेशी नागरिक पर सवाल
उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार का बदलाव तभी सम्भव है जब आप सही नेता को चुनोगे. वहीं उन्होंने मतदाता पुनिरक्षण को लेकर कहा कि इलेक्शन कमीशन रिवीजन की प्रक्रिया शुरू की है अगर वोटर लिस्ट में बंगलादेशी, नेपाली लोग शामिल हैं तो यह बड़ी चिंता की बात है, क्योकि अभी डेढ़ साल पहले लोकसभा चुनाव हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उसी वोट से प्रधानमंत्री बने हैं, तो क्या इलेक्शन कमीशन यह मान रहा है कि इलेक्ट्रोल रूल से लोकसभा का चुनाव हुआ क्या उसमें बंगलादेशी या गैर कानूनी लोग इलेक्ट्रोल रूल में हैं.
नीतीश और बीजेपी की सरकार क्या कर रही
उन्होंने कहा कि अगर ऐसे लोग बिहार में आकर रह रहे हैं तो बिहार में तो नीतीश और भाजपा की सरकार है. आखिर ऐसे लोग कैसे रह रहे हैं. पुलिस प्रशासन क्या कह रहा है, यह भी चिंता की बात है, इसपर सरकार को जवाब देना चाहिए.
सम्राट चौधरी को कानून व्यवस्था की समझ नहीं
प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को कानून व्यवस्था की क्या समझ है, बिहार के गृह मंत्री नीतीश कुमार हैं और वो अचेत अवस्था में हैं, इसलिए बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. राज्य में आए दिन हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह असफल है. सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है.
ये भी पढ़ें-
PK का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- वोट बिहार में ले रहे और फैक्ट्री गुजरात में लगवा रहे






