- रिपोर्ट- विकास कुमार
Noida: अभी महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हुआ भी नहीं कि उम्मीदरों की दावेदारी शुरू हो गई है. राजद नेता ने मधेपुरा जिले के बिहारीगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का अभी से ही ऐलान कर दिया. राजद नेता प्रियंका मेहात ने ऐलान कर दिया कि राजद अगर टिकट नहीं देगी तो निर्दलीय चुनावी मैदान उतरेगी.
2007 राजनीति में हैं प्रियंका मेहता
2025 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेता अभी से ही अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, ऐसे में सहरसा के बैजनाथपुर निवासी राजद नेत्री प्रियंका मेहता भी पीछे नहीं है राजद नेत्री प्रियंका मेहता का कहना है कि वो पिछले 2007 से राजनीति कर रही है और लंबे समय से राजद से जुड़ी हुई है, इसबार के विधानसभा चुनाव में वो मधेपुरा जिले के बिहारीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी.
समर्पण भाव से किया काम
उन्होंने कहा कि अगर आरजेडी उन्हें टिकट देती है तो ठीक है नहीं तो निर्दलीय चुनाव लड़ेगी. प्रियंका मेहता ने यह भी कहा कि हम लोगों ने राजद के लिए पूरे समर्पण भाव से काम किया है लेकिन अगर इसका फायदा दूसरे को दिया जाएगा तो यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.
लालू यादव से मिला था आश्वासन
प्रियंका मेहता ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी जगहों पर हलचल हो रही है. आरजेडी में भी हलचल है. मैं 2007 से राजनीति में हूं. पहले उपेंद्र कुशवाहा के साथ काम किया और फिर आरजेडी के साथ जुड़ी. उन्होंने कहा कि बिहारीगंज विधानसभा से हमने 2015 में भी तैयारी की थी. लेकिन नहीं लड़ पाई, 2017 में आरजेडी में आई तो लालू यादव से बिहारी गंज से आश्वासन मिला था. लेकिन 2020 में सीट कांग्रेस के खाते में चली गई. लेकिन इस बार अगर टिकट नहीं मिलता है तो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी.
ये भी पढ़ें-
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का बड़ा ऐलान, कोई टिकट दे ठीक, नहीं तो निर्दलीय लड़ूंगी चुनाव
नीतीश की पार्टी में होने वाला है भगदड़, जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का दावा






