- रिपोर्ट- फिरोज अहमद
Darbhanga: बेनीपुर बिलट महथा आदर्श कॉलेज में पीजी की पढ़ाई जल्द शुरू होने वाली है. बेनीपुर के विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी की पहल के बाद अब बिलट महथा आदर्श महाविद्यालय बहेरी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू होने की संभावना बढ़ गई है. विधायक ने मंगलवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी से मिलकर आगे की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
पीजी पढ़ाई की प्रक्रिया शुरू
विधायक ने विज्ञान संकाय निरीक्षक प्रो अरुण कुमार, कला एवं वाणिज्य संकाय निरीक्षक डॉक्टर विजय यादव, छात्र संकाय अध्यक्ष प्रो अशोक कुमार मेहता से मिलकर बिलट महथा आदर्श महाविद्यालय बहेड़ी में कला वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई प्रारंभ करने के लिए विधिवत प्रक्रिया प्रारंभ करने का अनुरोध किया.
वीसी ने शुरू की कार्रवाई
कुलपति डॉक्टर चौधरी ने विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी के प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए विधायक की मांग पर सहमति जताते हुए कर्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया. उस पर सभी पदाधिकारी ने गहन विचार विमर्श किया. जिससे कि जल्द ही महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.
सरकार से सहमति मिलने की संभावना बढ़ी
विधायक ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी एवं छात्र संकाय अध्यक्ष के साथ-साथ निरीक्षकों द्वारा की गई कार्रवाई के आलोक में सरकार से जल्द सहमति पत्र मिलने की प्रबल संभावना है और तीनों संकाय में स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई जल्द प्रारंभ होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें-
BSF कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
अग्निवीर वायु म्यूजिशियन की भर्ती, सिर्फ अनमैरिड भर सकते हैं फॉर्म





