Patna: अग्निवीर वायु म्यूजिशियन की भर्ती के लिए वैकेंसी निकली है. इस पद के लिए अविवाहित महिला और पुरुष agnipathvayu.cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं. सेवा के 4 वर्षों के कार्यकाल तक विवाह की अनुमति नहीं होगी.
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पद के अनुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवारों को भारतीय या विदेशी किसी भी वाद्य यंत्र (म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट) को बजाना आना चाहिए. जैसे कीबोर्ड, तबला, ड्रम, गिटार, बांसुरी या कोई और यंत्र. किसी एक या एक से ज्यादा इंस्ट्रूमेंट्स में अच्छी पकड़ और अभ्यास होना जरूरी है.
संगीत का ज्ञान जरूरी
इस भर्ती के लिए संगीत में दक्षता होना भी अनिवार्य है. उम्मीदवारों को सुर, ताल और पूरा गाना ठीक से गाने की क्षमता होनी चाहिए. साथ ही, उन्हें संगीत को सुनकर, पहचानने की समझ भी होनी चाहिए. सिर्फ किताबों की जानकारी नहीं होनी चाहिए, बल्कि असली प्रदर्शन में भी ये सब दिखना चाहिए.
इस उम्र के युवा कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 17 साल अधिकतम 21 साल रखी गई है. आवेदन शुल्क की बात करें तो यह निःशुल्क है. अप्लाई करने में कैंडिडेट को एक भी पैसे नहीं लगेंगे.
आवेदन की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं. होम पेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें. डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें. मांगे गए सभी डिटेल्स दर्ज करें. फीस का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म भरकर सबमिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन- 10वीं में मिले अंकों के आधार पर सलेक्शन किया जाएगा. शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT ), संगीत क्षमता की परीक्षा और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
गुजरात बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर की भर्ती, बीई-बीटेक पास युवा कर सकते हैं आवेदन
SSC MTS: मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के 1075 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
IBPS में आईटी, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर समेत 310 पदों पर भर्ती, ये डिग्री होना जरूरी





