सासाराम में आप की पदयात्रा, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- वोट का अधिकार छीनने का प्रयास, नहीं करेंगे बर्दाश्त

By: Jan Manas

On: Saturday, July 5, 2025 9:25 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- संदीप कुमार

Rohtas: शनिवार को सासाराम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने पदयात्रा निकाली. मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण का ये लोग विरोध कर रहे हैं. राकेश कुमार ने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी लोगों से वोट का अधिकार छीन रही है.

बीजेपी के इशारे पर चुनाव आयोग का काम

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा कि आज जबकि मानसून शुरू हुआ है, खेती-बाड़ी का समय है, बिहार के कई जिला वार्ड प्रभावित है. इसके बावजूद तय समय सीमा के अंदर जिस तरह से मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है, यह गलत है. उन्होंने कहा कि यह कहीं ना कहीं एक साजिश है और भारतीय जनता की पार्टी के इशारे पर चुनाव आयोग कम कर रही है.

गरीब, दिलत, अल्पसंख्यक के खिलाफ साजिश

प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने पदयात्रा के दौरान बयान देते हुए बिहार सरकार को घेरा. कहा कि बिहार की सरकार भी साजिश में शामिल है और गरीब, दलित, पिछड़े अल्पसंख्यक और ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. उन लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करने की और संवैधानिक कुकर्म किया जा रहा है.

वोट का अधिकार छीनने का प्रयास

उन्होंने कहा कि बीजेपी की साजिश के खिलाफ खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरी है और किसी तरह संविधान के द्वारा प्रदत्त वोट देने के अधिकार से किसी को वंचित अगर किया जाएगा, तो उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. सासाराम के परिषद से लेकर पोस्ट ऑफिस चौराहा तक पदयात्रा निकाली गई. जिसमें आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए.

ये भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया, बिहार में अकेले सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, सरकार बनाने का भी दावा

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: आपके पास हैं ये दस्तावेज तो हो जाएं निश्चिंत, नहीं होगी परेशानी

मतदाता पुनरीक्षण को लेकर सहरसा डीएम रेस, सांसद, विधायक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राजनीति गर्म, विपक्ष ने लगाया बैक डोर एनआरसी का आरोप

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 18, 2025

October 10, 2025

October 9, 2025

October 7, 2025

October 7, 2025

October 3, 2025

Leave a Comment