- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा के महिषी विधानसभा क्षेत्र के नवहट्टा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ. केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू, ललन सर्राफ एवं स्थानीय विधायक गूंजेश्वर साह सहित विभिन्न घटक दलों के प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहे. वहीं बड़ी संख्यां में एनडीए गठबंधन में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.
सहरसा के नवहट्टा स्थित राज संपोषित उच्च विद्यालय प्रांगण में एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ. दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार से माननीय मंत्री सहित गणमान्य नेताओं को पाग, चादर एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. मौके पर बड़ी संख्यां में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए.
दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन करके जहां सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुये जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया वहीं चल रहे एसआईआर कार्य में किसी का नाम छूटे नहीं इसलिए छूटे लोगों का नाम जोड़वाने की प्रक्रिया करने को कहा गया. कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री ने जहां कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा की. वहीं कांग्रेस के राहुल गांधी का पीएम पर वोट चोरी के आरोप पर जवाब भी दिया.
वही कार्यक्रम में शामिल होने आये बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने गत दिनों महागठबंधन के कार्यक्रम के दौरान मंच से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे बिहार का अपमान हुआ है. बिहारियों का अपमान हुआ है. जो प्रधानमंत्री पूरे विश्व में भारत का परचम लहराता है उन्हें गाली देना पूरे राष्ट्र का अपमान है.
एक प्रधानमंत्री राष्ट्र का गौरव होता है. उन्होंने मांग की है कि ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होना चाहिए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इन लोगों को माफी मांगनी चाहिए. प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए. राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए. इन्होंने राहुल गांधी एवं तेजस्वी पर राज्य में दंगा फैलाकर माहौल खराब कर चुनाव कार्य प्रभावित करने का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ें-
Voter Adhikar Yatra: संजय जायसवाल ने राहुल गांधी से पूछे सवाल, तेजस्वी को जंगलराज की दिलाई याद






