हर-हर महादेव की गूंज से गूंज उठा नालंदा, सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

By: Jan Manas

On: Monday, July 21, 2025 9:08 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: बिहार शरीफ में 21 जुलाई को सावन के पावन महीने के दूसरे सोमवार को नालंदा जिले में शिव भक्ति का अद्भुत और अलौकिक नज़ारा देखने को मिला. तड़के सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी. हर-हर महादेव के जयघोष से आसमान गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्ति से सराबोर हो गया.

सुबह से ही मंदिरों भीड़

नीलकंठेश्वर मंदिर (अजीज घाट) समेत जिले के तमाम शिवालयों में भक्तों ने दूध, जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन और फूल अर्पित कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. महिलाओं और युवाओं ने विधिपूर्वक पूजन कर अपने परिवार के सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की.

मंदिरों में मेले जैसा माहौल

राजगीर के सिद्धनाथ मंदिर, हिरण्येश्वर धाम, झारखंडी महादेव, धनेश्वर नाथ, जंगलिया बाबा, अभयनाथ धाम, और पावापुरी के शिव मंदिरों में मेले जैसा माहौल रहा. भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए.

मनोकामनाएं होती है पूर्ण

विशेष रूप से वैभार गिरि पर्वत स्थित सिद्धनाथ मंदिर में श्रद्धालु सप्तधारा से जल भरकर शिवलिंग तक पहुंचे. देवघर से लौट रहे कांवड़ियों ने भी आराधना में हिस्सा लेकर महादेव को नमन किया. स्थानीय श्रद्धालु संतोष पांडे ने बताया कि सावन सोमवार को शिव-पार्वती की पूजा करने से जीवन में सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है. इस विशेष दिन पर भक्तों की अपार भीड़ और गूंजते जयकारों ने सावन की शिव भक्ति को एक महापर्व का रूप दे दिया.

ये भी पढ़ें-

नालंदा के स्कूलों में दिखा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अनोखा रंग, छात्रों को बताई गई जीवन शैली की कुंजी

नालंदा मैराथन दौड़ का जोश, 270 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिले टीवी, कूलर और फैन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment