3 करोड़ की मेगा चोरी, पूर्व मुखिया के घर से 3 किलो सोना, 8 किलो चांदी गायब

By: Jan Manas

On: Wednesday, February 11, 2026 10:05 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में अब तक की सबसे बड़ी चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. महमदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय अनिल कुमार के घर अज्ञात चोरों ने करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

गृहस्वामी रीना सिन्हा के अनुसार, 30 जनवरी को पुण्यतिथि कार्यक्रम के बाद पूरा परिवार बिहार शरीफ के एतवारी बाजार चला गया था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाया.

चोरों ने गोदरेज तोड़कर 3 किलो सोना, 8 किलो चांदी, चांदी के बर्तन और 50 हजार नकद चोरी कर लिए. हैरानी की बात यह है कि चोरों ने पुराने ताले की जगह नया ताला लगा दिया ताकि किसी को शक न हो. लेकिन ऊपर का दरवाजा खुला रह जाने से चोरी का खुलासा हुआ.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिवार गमगीन है.

ये भी पढ़ें-

मधुबनी में बिना लाइसेंस के चल रही दवा दुकान सील, प्रशासन की छापेमारी से इलाके में हड़कंप

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment