- रिपोर्ट- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: युवाओं में खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रहुई प्रखंड के मिल्की पर पचासा बाईपास के पास रविवार को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
मैराथन में 270 युवाओं ने लिया हिस्सा
जाप के पूर्व छात्र जिला अध्यक्ष राकेश यादव उर्फ मनीष यादव की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में जिलेभर से 270 युवाओं ने हिस्सा लिया. लड़कियों की दौड़ हॉस्पिटल मोड़ से पालम गार्डन तक, जबकि लड़कों की दौड़ पचासा मोड़ से एलिट होटल तक संपन्न हुई. विजेताओं को एलसीडी टीवी, कूलर, सीलिंग फैन, ट्रॉफी और मेडल जैसे आकर्षक इनाम दिए गए.
आयोजन में ये शामिल
मुख्य अतिथि यासिर इमाम ने युवाओं को खेल को करियर का माध्यम बनाने की सलाह दी. आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी आयशा फातिमा, जीवेश मुखिया, अभिषेक रंजन व टीम की अहम भूमिका रही. आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही.

आयोजकों को दिया धन्यवाद
मुख्य अतिथि यासिर इमाम ने कहा कि आज नालंदा मैराथन दौड़ हुआ, जिसमें 200 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया. हॉस्पिटल मोड़ से पालम गार्डन तक दौड़ हुआ. जीतने वालों को प्राइज दिया गया. यह प्रोग्राम पूर्व मुखिया जीवेश यादव और राकेश उर्फ मनीष यादव ने मिलकर किया है. खेल के माध्यम से युवा अपना करियर भी बना सकते हैं.

यहां से भी कोई बने पीटी उषा
जाप के युवा नेता राकेश उर्फ मनीष यादव ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि बिहारशरीफ विधानसभा के युवा भी खेल में आगे बने, कोई पीटी उषा जैसे बने. युवाओं के हौसला को बुलंद करने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें करीब 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. टॉप टेन प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया. इस दौरान उन्होंने समाजसेवी मुख्य अतिथि यासिर इमाम को धन्यवाद दिया और कहा कि उम्मीद करते हैं कि आगे भी इस तरह से युवाओं और समाज के लिए सहयोग करते रहेंगे.
ये भी पढ़ें-






