नालंदा के स्कूलों में दिखा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अनोखा रंग, छात्रों को बताई गई जीवन शैली की कुंजी

By: Jan Manas

On: Saturday, June 21, 2025 2:17 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: बिहारशरीफ प्रखंड के आरजीएल उच्च विद्यालय छबीलापुर और उत्क्रमित मध्य विद्यालय वसुवैन में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसरों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

मानसिक और सामाजिक संतुलन का आधार

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे मेंटोर शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य है. यह थीम इस बात पर बल देती है कि व्यक्ति की सेहत और पर्यावरण का स्वास्थ्य आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन है, बल्कि मानसिक और सामाजिक संतुलन का भी आधार है.

स्वस्थ जीवनशैली की कुंजी

शिक्षक मणिकांत कुमार ने योग को स्वस्थ जीवनशैली की कुंजी बताते हुए पोषण, नींद, विश्राम और अनुशासन को आवश्यक तत्व बताया. ओंकार देव आर्य ने संतुलित आहार, व्यसन मुक्ति और नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

इस अवसर पर कुंज बिहारी कुंजेश, संजीत कुमार, सुजीत कुमार, शत्रुघ्न उपाध्याय, रौशन कुमार सिंह, शिखा कुमारी, कल्पना रेखा, सोनल साची राणा, आफताब आलम, धीरज कुमार, रवि कुमार, शिशुपाल पांडे सहित अन्य शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही.

प्रकृति के बीच सामंजस्य

अंत में अजय कुमार ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून ग्रीष्म संक्रांति का दिन होता है, जो वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है. इस दिन योग करने से शरीर और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित होता है, यही कारण है कि यह दिन योग के लिए चुना गया है.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment