अवैध कब्जों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, गरीबों पर ज्यादा मार का आरोप

By: Jan Manas

On: Monday, December 8, 2025 9:18 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम का सख्त अभियान लगातार तेज होता जा रहा है. सोमवार को अंबेर चौराहा इलाके में भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया गया. सुबह से ही इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिए गए थे. नगर निगम की टीम जैसे ही अवैध कब्जों को हटाने पहुंची, कई अतिक्रमणकारियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निगम की कार्रवाई गरीबों की झोपड़ियों, ठेलों और अस्थायी दुकानों तक ही सीमित है, जबकि सरकारी संस्थानों सहित बड़े कब्जा धारकों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा. इससे लोगों में नाराजगी और रोष देखने को मिला.

नगर निगम के उपनगर आयुक्त शम्स रजा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण के कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है. कई दिनों से माइकिंग कर लोगों को चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन जब इसका असर नहीं दिखा, तब हमें बुलडोजर चलाना पड़ा उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान लगभग 30,000 रुपये का चालान भी काटा गया.

उपनगर आयुक्त ने यह भी साफ किया कि आने वाले दिनों में संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में और कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ अभियान चलाया जाएगा. जहां-जहां अतिक्रमण मिलेगा, वहां कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. नगर निगम की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और बड़े पैमाने पर चलने की संभावना है, जिससे शहर में हड़कंप मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें-

मंत्री चंद्रवंशी का प्रचंड वार, धान खरीद में बिचौलियों की दलाली बर्दाश्त नहीं, तेजस्वी-राहुल जनता को छोड़ विदेश घूमने निकल जाते

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment